[ad_1]

Tamatar Achar : आम का अचार आपने कई बार खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी टमाटर का अचार खाया है? अगर नहीं तो इस डिफरेंट टेस्ट का अचार एक बार जरूर ट्राई करें. यह काफी स्वादिष्ट होता है. साथ ही इसके सेवन से आप खाने का स्वाद भी दोगुना बढ़ा सकते हैं. टमाटर का अचार आप किसी भी सीजन में तैयार कर सकते हैं, क्योंकि टमाटर आपको हर सीजन में आसानी से मिल जाता है. आइए जानते हैं घर पर टमाटर का अचार बनाने की रेसिपी क्या है?

टमाटर का अचार कैसे तैयार करें?

आवश्यक सामग्री

लहसुन की 10-12 कलियां

टमाटर - 500 ग्राम

सौंफ – 1 बड़ा चम्मच

मेथी दाने – 1 छोटी चम्मच

राई – 1 बड़ा चम्मच

जीरा – 1 चम्मच

हल्दी पाउडर – 1 चम्मच

कलौंजी – 1 छोटी चम्मच

लाल मिर्च पाउडर – 1 बड़ा चम्मच

चीनी – 1 बड़ा चम्मच

सरसों का तेल – 300 ग्राम

नमक – 1 कटोरी

विधि

टमाटर का अचार तैयार करने के लिए सबसे पहले टमाटर को अच्छे से धो लें. इसके बाद इसे मीडियम साइज में काट लें. अब एक पैन में तेल को गर्म करें. जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो इसमें मेथी, राई, सौंफ और कलौंजी डालकर थोड़ी देर के लिए आंच पकाएं. अब लहसुन डालकर 1 मिनट तक पकने दें.

अब इसमें कटे हुए टमाटर डालकर करीब 2 से 3 मिनट के लिए पकाएं. जब टमाटर सॉफ्ट होने लगे तो इसमें हल्दी और मिर्च का पाउडर डाल दें. अब इसे तब तक मध्यम आंच पर पकाएं जब तक की टमाटर पूरी तरह से नरम न हो जाए.

ये भी पढ़ें

बिना स्किन केयर प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से कैसे ग्लो कर सकती है त्वचा, जानें क्या होती है स्किन फास्टिंग

[ad_2]
Source link